बरही लाइव : बरही
प्रकृति के सुंदर वादियों में बसा जवाहर घाटी में स्थित वन विभाग विश्रामागार प्रांगण में बुधवार को बरही जन वितरण प्रणाली संघ ने वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डोमन पांडे एवं संचालन सचिव केदार यादव ने किया। इस कार्यक्रम में बरही प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर उपस्थित थे। इस मौक़े पर डीलरों ने एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने पूरी एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती पर बल देने का संकल्प लिया। वहीं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डोमन पांडे, सचिव केदार यादव, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव, किशोर ठाकुर, बंटी ठाकुर, गणेश साव, प्रदीप यादव, संतोष केशरी, महादेव यादव, अब्दुल क्युम, दशरथ रजक, सीताराम सिंह, राम-लखन यादव, मंटू ठाकुर, चंद्रदेव रविदास अर्जुन राम लालधारी यादव, राजेन्द्र साव, वरूण साव मनुलाल प्रसाद विद्या देवी रानी खातुन नीलम देवी सलेहा खातुन, बद्री यादव, मुरारी यादव, जगदीश उरांव, छोटेलाल राम दिलावर हुसैन मुकेश राणा, लखन राम, देवधारी यादव, परमेश्वर यादव, सुरेश राणा, गुलमोहर महिला मंडल, पूजा महिला मंडल, शारदा महिला मंडल, मालती महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल आदि महिला मंडल के डीलर समेत भारी संख्या में बरही के जन वितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए।