Wednesday, May 22, 2024
HomeE-Paperधनवार पंचायत में अयोध्या पूजित अक्षत वितरण का हुआ शुभारंभ, मुखिया राजेन्द्र...

धनवार पंचायत में अयोध्या पूजित अक्षत वितरण का हुआ शुभारंभ, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद हुए शामिल

 

राम के चरित्र को अपनाकर हमें संस्कारवान बनना है : राजेन्द्र प्रसाद

बरही लाइव: बरही

हजारिबाग: बरही प्रखंड के धनवार पंचायत में श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत आमंत्रण वितरण मुखिया राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में गांव के सभी घर में अक्षत वितरण शुभारंभ किया गया। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अब हमे प्रभु श्री राम जी के स्वागत की तैयारी में लगना है। वहीं 22 जनवरी को मंदिर में पूजा, हरी कीर्तन, हवन को लेकर भी तैयारी करनी है। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने प्रभु का समाज के प्रति प्रेम भाव का व्याख्यान किया और उन्हें समझाया कि हमारा धर्म सर्वोपरि है, उसमें भी राम का कार्य तो सबसे ऊपर है। केवल राम का नाम लेने से मानव जीवन सफल हो जाता है इसका प्रमाण तो रामायण में मिलता है कि पत्थर पर केवल प्रभु का नाम लिख देने से वो पानी के ऊपर तैर गए और हमें भी अपने जीवन की नैया को पार करने के लिए राम नाम ही एकमात्र सहारा है, इसलिए हमसब जिस सनातन परंपरा के वाहक हैं उसका जीवन पर्यन्त निर्वहन करें और प्रभु के कार्य को आगे बढ़ायें। मौके पर ब्रह्मदेव यादव, प्रकाश साव, दिलीप केशरी, केशो यादव, तिलक यादव, मनोज कुशवाहा, मनोज केशरी, जागेश्वर साव, राजेश ठाकुर, अर्जुन साव, राजदेव यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, महेश यादव, धर्म महतो, कृष्णा केशरी, राजेश केशरी, प्रदीप केशरी, राखी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, गिरजा देवी, रीना देवी, तारा देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, मालती देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, देवन्ति देवी, गिरजा देवी, अनिता देवी, अंजली देवी, कांति देवी, धर्मी देवी, गुलेरी देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, बिंदेश्वरी देवी, किरण देवी, रेखा देवी, संतोषी देवी, बेबी देवी, पूजा देवी, द्रौपदी देवी, सामरी देवी, जितेंद्र केशरी, दीपक केशरी, अजय ठाकुर, अजय कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, रोहित ठाकुर, रवि कुमार, जेगेश्वर ठाकुर, टिप्पण ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बासु रविदास सहित अन्य रामभक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular