Tuesday, April 30, 2024
HomeE-Paperदुलमाहा के युवक ने फांसी लगा की अपनी जीवन लीला समाप्त किया

दुलमाहा के युवक ने फांसी लगा की अपनी जीवन लीला समाप्त किया

चाचा की एकादश कार्यक्रम के दौरान उठाई कदम

बरही लाइव: बरही

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमाहा निवासी बुलाकी यादव के 26 वर्षीय पुत्र रोहित यादव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर बरही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहूंच कर घटना का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के हजारीबाग भेज दिया। मृतक रोहित कुमार यादव अपने पीछे बुढ़े माता पिता, पत्नी एवं दो छोटे छोटे नन्हे पुत्र को छोड़ कर चला गया। बताया जाता है की घटना मंगलवार रात लगभग 12 बजे के आसपास की है। लखना गांव के हंडुवाही स्थान के महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इस सम्बंध में घरवालों ने बताया कि मृतक रोहित कुमार यादव के बड़ा चाचा के मृत्यु के बाद एकादशा कार्यक्रम चल रहा था और उसके घर के सभी परिवार उन्ही के यहां गए हुए थे। घर में पत्नी और मृतक रोहित कुमार यादव ही था। वह लगभग 9 बजे रात पत्नी को चाचा के यहां जाने की बात कह कर निकला था। परंतु वह वहां भी नहीं पहुंचा ।जब वह देर रात घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसके मोबाइल में फोन लगाया, परंतु वह फोन रिसीव नहीं किया। वहीं लखना मंडप में अखंड हरि कीर्तन चल रहा था, तो घर वालों ने सोचा कि मंड़प में होगा, लेकिन वहां भी नही मिले। जब सुबह हुआ तो ग्रामीण महुआ चुनने के लिए उक्त स्थान के आस पास पहुंचे तो देखा कि उक्त युवक महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर लटका हुआ। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिया। इसके साथ ही घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गया और गांव वाले घटनास्थल की ओर पहूंचे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहूंची तथा घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं घटना का कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। ख़बर सुनते ही घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया नारायण यादव, पंसस प्रतिनिधि जितेंद्र गिरि, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू,पूर्व मुखिया प्रत्याशी कमल शंकर पंडित,करियातपुर मुखिया मनोज कुमार,प्रभु यादव, प्रकाश साव, मनोज यादव, सागर कुमार, त्रिवेणी यादव, अशोक यादव, संजय साव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular