Tuesday, April 30, 2024
HomeE-Paperविहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से 10 गांवों में...

विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से 10 गांवों में मनाई गई श्रीराम उत्सव

फोटो। बरही। श्रीराम उत्सव मनाते रामभक्त

बरही लाइव बरही।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के बैनर तले बरही में 9 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम उत्सव मनाने को लेकर निर्धारित तिथि को मनाई जा रही है। ज्ञात हो की सनातन संस्कृति का नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा से लेकर 24 अप्रैल तक संपूर्ण बरही प्रखंड के सभी 20 पंचायत में भगवान श्री राम का उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरही में कैलाश ठाकुर के नेतृत्व में, रसोईया धमना पंचायत के ग्राम रसोईया धमना में गिरिराज कुमार के नेतृत्व में, लश्करी में जयप्रकाश जी के नेतृत्व में,छोटकी बरही में उदय कुमार के नेतृत्व में, पुरहरा में राजकुमार यादव के नेतृत्व में ,कोइली में संतोष जी के अगुवाई में ,पंचमाधव में संजय यादव के नेतृत्व में ,करियतपुर में चंदन केशरी, केवाल में गौतम सिंह , करसो में उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया । राम उत्सव के कार्यक्रम में हजारीबाग जिला के विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता ,जिला के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार ,बरही प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद इकाई के उपाध्यक्ष निरंजन केसरी, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर ,प्रखंड सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, बरही प्रखंड के बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार ,सह संयोजक नितेश कुमार, रसोईया धमना पंचायत के बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार ,अध्यक्ष राजदेव यादव ,सक्रिय सदस्य नौरंगी लाल ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ विनोद कुमार आर्य , धमना में रघुनाथ प्रसाद ,हरि यादव ,प्रोफेसर हीरामन साहू ,गोविंद राणा, उप मुखिया वीरेंद्र कुमार , संतोष कुमार लश्करी के राजेश रजक जानकी रजक पुरहरा से संतोष कुमार यादव प्रमोद यादव, मनोज यादव और अधिक से अधिक राम भक्त ने उत्सव का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular