Friday, May 17, 2024
HomeE-Paperसूर्यमंदिर पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, महायज्ञ के सफल बनाने को लेकर...

सूर्यमंदिर पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, महायज्ञ के सफल बनाने को लेकर कमिटी का हुआ गठन

बरहीडीह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अध्यक्ष बने राजसिंह चौहान व सचिव राजवंशी सिंह

बरही लाइव: बरही

सूर्य मंदिर पूजा समिति ने प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन हुआ जिसमे सर्वसम्मति से राजसिंह चौहान को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजवंशी सिंह को सचिव, लोकेश ठाकुर को सहसचिव, पिंटू ठाकुर को कोषाध्यक्ष, प्रवीण सिंह सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही साथ स्थानीय मुखिया समशेर आलम, नागेश्वर प्रसाद केशरी, भगवान प्रसाद केसरी, कैलाशपति सिंह, होरल सिंह, छोटी ठाकुर, सीताराम प्रसाद केसरी, लखन सिंह, विनय सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, बद्री साव, देवधारी प्रजापति, बलराम केशरी, जमुना प्रसाद केशरी, परमेश्वर केशरी, भुनेश्वर साव, राधा साव, दसरथ साव को संरक्षक बनाया गया। वहीं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, पंसस जीतू ठाकुर, मोती सिंह, राजू राणा, भोली पासवान, नागेश्वर प्रजापति, महेश साव, राजकुमार केशरी, अनिल केशरी, बिरेन्द्र पांडेय, दीनू प्रजापति, उदय ठाकुर, इंद्रदेव भुइयां को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग समिति का गठन किया गया है जिसमें सुनीता देवी को अध्यक्ष, कंचन देवी, पायल देवी, ममता देवी को उपाध्यक्ष, देवन्ति देवी को सचिव, गायत्री देवी को सहसचिव बनाया गया। यज्ञ पूजा सलाहकार समिति में रामचन्द्र पांडेय, रामलखन शर्मा, परमानंद पांडेय, महेंद्र पांडेय, कामेश्वर पांडेय, उपेंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय, कृष्णा पांडेय, सुरेश पांडेय, जीवलाल पांडेय, अजय पांडेय को बनाया गया। यज्ञशाला निर्माण समिति में छोटू पांडेय, सुरेश राणा, रामचन्द्र राणा, नकुल राणा, भरत राणा, मकुंदी राणा और बीरू राणा को बनाया गया।बैठक में विशेष रूप से युवाओं की काफी भागीदारी रही। जिसमें अमित सिंह उर्फ छोटू, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम, मुकेश सिंह, नंदन केसरी, पंचम चंद्रवंशी, विनय प्रजापति, संतोष ठाकुर, विक्की सिंह, सहदेव प्रजापति, मूर्ति प्रजापति, खेमराज ठाकुर, पिंटू ठाकुर, छोटू सिंह, गौरव गुप्ता, गोलू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। समिति के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि सूर्य मंदिर निर्माण बनने में कई वर्ष जरूर लगे हैं परंतु भव्य मंदिर का निर्माण बरही के लोगों की मदद से हुआ है। नौदिवसीय यज्ञ सह सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा बहुत ही धूमधाम व भव्य रूप से संपन्न किया जाना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। निश्चित रूप से बरहीवासियों के लिए प्राचीन छठ घाट पर भक्तिमय माहौल में पूजा अर्चना करने का विशेष अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular