Saturday, May 4, 2024
HomeE-Paperप्रखंड स्तरीय रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रखंड स्तरीय रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बरही लाइव : बरही

बरही प्रखंड परिसर में स्थित कृषि केंद्र में रबी फसल को लेकर गुरुवार को एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार यादव शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा की भारत जैसे कृषि प्रधान देश जिनका आर्थिक रीढ़ कृषि पर आधारित है। जिसे बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत है ताकि किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से ऊपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें तथा पैदावार को बढ़ाकर देश की आर्थिक नीव को मजबूत कर सकें। साथ ही साथ उन्होंने रबी फसल की तैयारी एवं देख- रेख़ से संबंधित जानकारी दी। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन समीरकांत रंजन, बीटीएम राकेश कुमार एवं नीलम सुजाता डुंगडुंग भी मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य रूप से अशोक कुमार राणा, हेमलाल रविदास, बिनोद कुमार यादव, बिरेंद्र कुमार पांडेय, रघुवीर यादव, विनोद कुमार मुर्मू, प्रयाग गोप, सुबोध कुमार यादव, कैलाश राम, रघुनंदन यादव, सीताराम, मो कुद्दुस, मनोज कुमार यादव, सरजू कुमार राणा, ममता देवी, रिंकी देवी, रिंकू देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, संजू कुमारी, अनीता देवी, सोनी कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद एवं धनपाली पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular