Wednesday, May 1, 2024
HomeE-Paperभीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती 

भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती 

बरही लाइव: बरकट्ठा

बरकट्ठा डीह अडवार में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगोदर विधायक सह माले कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह, पूर्व अध्यक्ष झारखंड राज्य आवास बोर्ड सह पूर्व विधायक, बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव ने बाबा साहेब की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए। मौके पर बिनोद सिंह ने भीमराव अम्बेडकर के योगदान को सराहा। आज देश उन्हीं के द्वारा बनाए गए कानून से चल रहा है। जानकी यादव ने कहा कि सभी लोगों को भीमराव अम्बेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। वह बहुत ही निर्धन परिवार से निकल कर देश के संविधान निर्माता बने। मौके पर जिला परिषद सदस्या प्रेरणा प्रिया, विशसूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया अब्बास अंसारी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि समीम अंसारी, डॉ प्रकाश कुमार, सीके पांडेय, शेर मोहम्मद, भुनेश्वर केवट, महेश मांझी, मनोज दास, लक्ष्मण तुरी, श्यामसुंदर दास, विश्वनाथ दास, महादेव दास सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधीगण समाजसेवी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular