Wednesday, May 1, 2024
HomeUncategorizedपांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं...

पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़

यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ एंव पवित्र कार्य जिससे पर्यावरण में आती है शुद्धता : यज्ञाचार्य नकुल देव शास्त्री

बरही लाइव: बरकट्ठा

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चुगलामो में तीन दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।कलश शोभायात्रा को नगर भ्रमण करते हुए जल भरकर कलश यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। वही संध्या को संगीतमय कथा प्रवचन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक नकुल देव शास्त्री के प्रवचन को सुनकर सैकड़ों लोग रसपान कर आनंद विभोर हो रहे हैं। कथावाचक नकुल देव शास्त्री ने कहा मनुष्य जीवन में तीन चीज बड़े दुर्लभ से प्राप्त होता है मनुष्य की तन की प्राप्ति के बाद अगर सत्संग की प्राप्ति होती है तो मनुष्य जीवन का दूसरा सौभाग्य प्राप्त होता है। यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ एवं पवित्र कार्य है यज्ञ करने से मनुष्य के विचार शुद्ध बनते हैं वहीं पर्यावरण शुद्ध होता है । यज्ञ के दूसरे दिन देव पूजन यज्ञ हवन प्रारंभ हुआ दो पालियों में सैकड़ो लोगों ने अहुतियां समर्पित किया।यज्ञ में जोड़ी के साथ बैठे लगभग 50 लोगों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा संस्कार ग्रहण किऐ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड समन्वयक शिवशंकर मोदी, गोपेश्वर प्रसाद, त्यागी भगत , रामचंद्र, बासुदेव भीम महतो तुलसी महतो झारखंडी महतो हेमलाल महतो बबलू महतो फलजी महतो का योगदान सराहनीय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular