Friday, May 3, 2024
HomeE-Paperरविदास समाज ने किया बोध गया एवं राजगीर का भ्रमण, बौद्धिक धर्म...

रविदास समाज ने किया बोध गया एवं राजगीर का भ्रमण, बौद्धिक धर्म स्थलों का लिया जायजा

विश्व शांति का संदेश देता है बौद्ध स्तूप : गुलाब दास

फोटो। बरही। भ्रमण कार्यक्रम में शामिल लोग

मीडिया अवलोकन बरही

मलकोको पंचायत के मलकोको रविदास समाज से जुड़े सैकड़ों महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने बिहार स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बोध गया और राजगीर का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े बौद्धिक एवं ऐतिहासिक स्थल को करीब से देखा एवं राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप सहित बौद्ध गया में बोधि वृक्ष, बुद्ध मंदिर, पार्क, बुद्ध प्रतिमा का अवलोकन कर आनंद उठाया। इस अवसर पर एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष सूरज दास ने बताया कि बोधगया वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था। यह न केवल बौद्ध धर्म के लिए बल्कि इंसानियत, सादगी, सच्चाई एवं करुणा भाव के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। भ्रमण कार्यक्रम के संयोजक डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल के प्राचार्य गुलाब दास ने कहा की बिहार के राजगीर शहर बौद्ध सहित अन्य धर्मों में अभूतपूर्व आध्यात्मिक महत्व रखता है। भारतीय इतिहास में राजगीर का स्थान प्रमुख है। यह मगध साम्राज्य की पहली राजधानी भी थी।

विश्व शांति स्तूप है जो सफेद रंग का एक विशाल स्तूप है। बुद्ध की प्रतिमाएं चारों दिशाओं में स्तूप पर आरूढ़ हैं। इसमें एक छोटा जापानी बौद्ध मंदिर भी है, जिसके अंदर एक बड़ा पार्क है। स्तूप के पास एक मंदिर है जहां विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं की जाती हैं। भ्रमण कार्यक्रम में एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष सूरज दास, गुलाब कु दास(प्रधानाध्यापक डॉ भीम राव अम्बेडकर पब्लिक स्कूल मलकोको), शंकर दास, लक्ष्मण दास, गणेश दास, नागेश्वर रविदास, दिनेश दास,बिरजू दास, मंटू दास, संतोष दास सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular