Saturday, May 11, 2024
HomeE-Paperसेवानिवृत पंचायत सचिव रामवृक्ष सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल की...

सेवानिवृत पंचायत सचिव रामवृक्ष सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल की हूई सराहना

पंचायत सेवक रामवृक्ष सिंह की खोड़ाहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा : खिरोधर यादव

बरही लाइव:  बरही

खोड़ाहर पंचायत के पंचायत सचिव सह पंचायत सेवक रामवृक्ष सिंह की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अनिता देवी एवम संचालन रोजगार सेवक रामचंद्र प्रसाद ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष खिरोधर यादव, उप मुखिया रोहित यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ सुनील यादव, वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार, समाजसेवी परमेश्वर यादव, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह एवं जेएसएलपीएस के दीपक कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला मंडल की दीदियों ने सबसे पहले तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया । तत्पश्चात सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर बारी बारी से सेवानिवृत हुए पंचायत सेवक रामवृक्ष सिंह की कार्यकाल की सराहना किया। सभी ने बताया की उनका कार्यकाल बेदाग रहा है। रामवृक्ष सिंह ने भी सभी का आभार जताया। पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव ने कहा की खोड़ाहर पंचायत के विकास में पंचायत सेवक रामवृक्ष सिंह के योगदान को भुलाया नही जा सकता। मौके पर नरेश यादव, अरुण चंद्रवंशी, कुलदीप सिंह, परमेश्वर यादव, महेश सिंह, सचिन यादव, आनंद सिंह, उदय सिंह, महेश प्रसाद, सुनैना देवी, रिंकी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular