Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedसूर्यकुंड उत्सव को लेकर किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन

सूर्यकुंड उत्सव को लेकर किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन

10जनवरी को होगा सूर्यकुंड उत्सव का कार्यक्रम: सुनील कुमार

बरही लाइव: बरकट्ठा

बरकट्ठा: एशिया का सबसे अधिक गर्म जल पाये जाने वाला सूर्यकुंड में दस जनवरी को होने वाली सुर्य कुंड उत्सव मनाने को लेकर बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी, जिला ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र पांडेय ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया। सुनील कुमार ने बताया कि सुर्य कुंड उत्सव दस जनवरी को मनाया जाएगा। यह उत्सव दो सेशन का होगा। पहला दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक सम्मान समारोह एवं शाम चार बजे से रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरी गायक खेसारी लाल, गायक पद्म श्री मुकुंद नायक, सारेगामापा की गायिका शालिनी दुबे उपस्थित रहेंगे जो लोगों को अपनी गीतों से मनोरंजन करेंगे। कुछ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस बाबत सुनील कुमार ने बताया कि सेवा निवृत्त लोगों को सुर्य कुंड श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह एशिया महादेश का सबसे बड़ा गर्म जल का कुंड है लेकिन आज भी उपेक्षित है। जबकि झारखंड सरकार इसे झारखंड के ए ग्रेड में रखा है। सभी इस कार्यक्रम में सुर्य कुंड उत्सव एप के माध्यम से कुछ आर्थिक सहयोग करें ताकि यह कार्यक्रम सफल हो। यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि अनुदानित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति को बिना पास का इंट्री नहीं होगा। मौके पर बेलकपी पैक्स अध्यक्ष संजय साव, दिलीप दास, बब्लू पांडेय, बीपीओ श्यामनाथ वर्मा, प्रखंड प्रधान लिपिक श्रीकर चौधरी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular