बरही लाइव : बरकट्ठा
बरकट्ठा। बरकट्ठा बाजार निवासी मदन प्रसाद गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार गुप्ता 16 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव उनके घर जाकर शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में धैर्य बंधाए तथा गहरी शोक संवेदना प्रकट कर मृतक की आत्मा को शांति मिले की कामना ईश्वर से किए। मौके पर पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि, संजय कुमार, दिलीप दास, अशोक गुप्ता राहुल गुप्ता, दिलीप सोनी, मिथलेश भारती, रामजी साव, बिमलेश गुप्ता दिपक सोनी, अशोक जयहिंद सेना, मनीष गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।
मदन गुप्ता के पुत्र की आकस्मिक निधन पर पहुंचे पूर्व विधायक, परिजनों ढांढस बंधाया
RELATED ARTICLES