Tuesday, May 14, 2024
HomeE-Paperपूर्व विधायक मनोज यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री...

पूर्व विधायक मनोज यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

श्रद्धेय अटल इस देश में सुचिता और सुशासन के महानायक थे : मनोज यादव

बरही लाइव: संवादाता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बरही चौक पर भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक व भाजपा नेता मनोज कुमार यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि श्रद्धेय अटल इस देश में सुचिता और सुशासन के महानायक थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्ण चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश में राजमार्गों का जाल बिछाया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि कवि हृदय अटल बड़ी से बड़ी बात को भी बहुत सहजता से कह देते थे। उन्होंने वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परीक्षण कर दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास करवाया था। अटल ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने विपक्ष का नेता रहते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। श्री यादव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटलबिहारी वाजपेयी जी का सपना साकार होता दिख रहा है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव,युवा भाजपा नेता रितेश गुप्ता ,विहीप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साव, हरेंद्र गोप, पंकज वर्णवाल, ब्रह्मदेव यादव, शिवा निषाद, अशोक यादव, सहदेव यादव, बालेश्वर यादव, दीपक भगत, त्रिभुवन यादव, नागेश्वर रजक, मनितोष यादव, प्रद्युम्न सिंह, संतोष निषाद, इन्द्रदेव यादव, पप्पू चंद्रवंशी, सतीश यादव, ब्रह्मदेव यादव, सतीश यादव, मनोज राणा, राजू निषाद, कार्तिक भगत, कुंदन, गोपाल राणा, युगल यादव, अशोक यादव, अमित सिंह, पवन बरनवाल, मनोज उपध्य्याय, बिपिन सिन्हा, गणेश राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular