Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedखोड़ाहर उपमुखिया रोहित यादव ने वार्डसदस्यों के साथ लिया वनभोज का आनंद

खोड़ाहर उपमुखिया रोहित यादव ने वार्डसदस्यों के साथ लिया वनभोज का आनंद

 

लोकतंत्र के सबसे मेहनती और निस्वार्थ जनप्रतिनिधि होते हैं वार्ड सदस्य : रोहित यादव

संवादाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत खोडाहर पंचायत के उपमुखिया रोहित यादव के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों के बीच वन भोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम चरमाईल के रेहवा डैम में आयोजित किया गया। मौके पर सभी ने सामूहिक रूप से लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। वहीं सभी पंचायत वार्ड प्रतिनिधियों ने नए साल 2024 में नई ऊर्जा के साथ खोराहर पंचायत के विकास को लेकर संकल्प लिया। उपमुखिया रोहित यादव ने कहा कि आपस में तालमेल बनाकर कर पंचायत का बेहतर विकास के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहा कि 2024 को हम सभी अपने पंचायत के विकास को आगे लेकर आएंगे और इसे समृद्ध बनाएंगे। कहा कि लोकतंत्र के सबसे मेहनती और निस्वार्थ जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य होते हैं। सभी उपस्थित वार्ड सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते हुए पंचायत के विकास को लेकर चर्चा किया। मौके पर वार्ड सदस्य आरती देवी, चंदवा देवी, महेश सिंह, पूनम कश्वय, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मालती देवी, श्रवण कुमार, सोनमती कुमारी, रीता देवी, मोनी टोप्पो आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular