Sunday, April 28, 2024
HomeE-Paperपेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच ने की वंदे भारत एवं इंटरसिटी...

पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच ने की वंदे भारत एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग

डीएसई द्वारा 44 सहायक अध्यापको के एक दिन का वेतन रोके जाने पर जताया खेद, बताया असंवैधानिक

बरही लाइव: बरही

बरही पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच की बैठक मंच कार्यालय बरही में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन सचिव महेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। बैठक में बरही के विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बरही रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव नहीं होने पर खेद जताया। बताया की देश के किसी भी कोने में जाने के लिए बरही से होकर जाना पड़ता है। बरही में जियाड़ा सहित बरही औद्योगिक प्रक्षेत्र विकसित हो रहा है। कोबरा 203 का मुख्यालय के साथ साथ एशिया के तीसरे सबसे बड़े चौक के रूप में विख्यात है। यह तीन तीन नेशनल हाईवे का संगम है। जहां देश के सभी कोने से लोग काम करने आते है। इसके बावजूद बरही रेलवे स्टेशन में ठहराव नही देना समझ से परे है। मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बरही रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव किया जाए। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा हो सके। इसके अलावा बैठक में डीएसई। द्वारा 44 सहायक अध्यापकों के एक दिन का वेतन रोके जाने के आदेश पर कड़ी निंदा की गई। बताया रांची में अपनी मांगो को लेकर संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बरही प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 44 सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन जिला शिक्षा अधीक्षक रोकने का आदेश जारी किया है, जो विधि सम्मत नही है। क्योंकि इन शिक्षकों पर ऑनलाइन अवकाश नहीं लेने का आरोप है। जबकि यह नियम पूर्ण रूपेण सरकारी शिक्षक पर लागू होता है। बुद्धिजीवी मंच ने मांग करते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक अपने आदेश को वापस ले। ताकि प्राथमिक शिक्षकों का मनोबल बढ़ा रहे। मौके पर ईशो सिंह, सोहन प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद दुबे, कामेश्वर सिंह, कृष्णा गुप्ता, कृष्ण मोहन दास, साधु सरन दास, लक्ष्मण प्रसाद, कैलाश पति सिंह, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, जगदीश सिंह, कैलाश प्रसाद, धमन यादव, राम प्रसाद एवं नकुलदेव राणा मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular