Saturday, April 27, 2024
HomeE-Paperफगुआ में बड़ी जंगलों की खुबसूरती, पलाश के फूलों से फैल रही...

फगुआ में बड़ी जंगलों की खुबसूरती, पलाश के फूलों से फैल रही चारो ओर खूबसूरती

बरही लाइव

इन दिनों झारखंड पलाश के फूलों से सुगंधित हो रहा है। यहां के जंगलों में होली से पहले पलाश के पेड़ों में लाल-पीले फूल खिले हैं

पलाश के फूल अपनी खुशबू और खूबसूरती से प्रकृति की शोभा बढ़ा रहे हैं। पलाश का फूल न केवल पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि आदिवासी संस्कृति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका विशेष महत्व है। यह झारखंड के आदिवासी समाज और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आदिवासी समाज में पलाश के फूल का उपयोग उनके पारंपरिक रीति-रिवाजों और विवाह समारोहों में किया जाता है। पलाश के फूलों के रंग से खेली जाती है होली आदिवासी समुदाय जहां अपने विभिन्न विवाह समारोहों और धार्मिक अनुष्ठानों में पलाश के फूलों का उपयोग करते हैं, वहीं वे इसके फूलों से रंग भी बनाते हैं और रंगाई का काम भी करते हैं। यहां तक कि बाहा पर्व के दौरान भी, वे फूलों को रात भर पानी में डुबो कर रखते हैं। फिर सुबह में इसी पानी से होली खेली जाती है। आदिवासी समुदाय की महिलाएं पलाश के फूलों से श्रृंगार करती हैं। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि जबतक जाहेर थान में पूजा नहीं कर ली जाती, तब तक आदिवासी समुदाय की महिलाएं पलाश के फूलों से श्रृंगार नहीं करतीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular