Sunday, May 12, 2024
HomeE-Paperबामसेफ ऑफ शूट विंग विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ ने देश की प्रथम महिला...

बामसेफ ऑफ शूट विंग विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव मनाया


सावित्रीबाई फुले शिक्षिका के साथ नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता थी : कुमारी रंजना राज

बरही लाइव : पदमा

पदमा प्रखंड के बंदर बेला पंचायत अंतर्गत दोनई खुर्द गांव में बुधवार को बामसेफ ऑफ सूट विंग विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ के छात्राओं ने भारत के प्रथम शिक्षिका शिक्षा के ज्योत जलाने वाली माता सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बामसेफ ऑफ सूट विंग विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कुमारी रंजन राज ने दीप प्रज्वलित कर माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए एक से बढ़कर एक गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। जिसका संचालन छात्रा भावना कुमारी ने किया।
वही कुमारी रंजन राज छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज वह दिन है जब केवल सावित्रीबाई फुले का ही जन्म नहीं हुआ बल्कि जन्म हुआ नारी शिक्षा और नारी मुक्ति आंदोलन का।
मौके पर अपर्णा कुमारी, आकृति कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सलोनी कुमारी, शिवानी कुमारी, आंचल कुमारी, सोहवा देवी, रीना कुमारी, अजमेरी खातून, सबा प्रवीण, मीना देवी, रानी खातून, सोनिया खातून, असमीना खातून, रूबी खातून समेत सैकड़ो छात्राएं शामिल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular