Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedबरही में मधुपुर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, सांसद एवं पूर्व...

बरही में मधुपुर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, सांसद एवं पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास से बरही में रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ठहराव : मनोज कुमार यादव

बरही लाइव : बरही

बरहीवासियों की सपना हुआ सरकार। क्योंकि हजारीबाग सांसद एवं बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार संध्या लगभग 7 बजे रांची इंटरसिटी ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का ठहराव से बरहीवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग शाम के 5 बजे से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वहीं इस दौरान बरही रेलवे स्टेशन पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। विदित हो की रांची इंटरसिटी ट्रेन का बरही रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर भाजपा सहित अन्य पार्टियों द्वारा ट्रेन का ठहराव को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की यह बरहीवासियों के लिए सौगात है, आने वाले समय में बरही रेलवे स्टेशन से होकर कई अन्य ट्रेनें भी गुजरेगी बस थोड़ा इंतजार करना है। साथ ही साथ उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से ट्रेन का समय में बदलाव करने का भी मांग किया है। कहा की रांची इंटरसिटी ट्रेन बरही रेलवे स्टेशन संध्या लगभग 7 बजे पहुंचती है। जिसको लेकर उन्होंने कहा की बरही के अधिकतर लोगों का रांची आना जाना लगा रहता है। जिसको लेकर उन्होंने समय में बदलाव करने की मांग की है। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा की रांची – न्यू गिरिडीह वाया कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक विसटाडोम कोच है। जो यह झारखंड राज्य के लिए पहला विष्टाडोम कोच ट्रेन है। इस प्रकार की कोच में कांच की खिड़कियां होती है और इनकी छत भी पारदर्शी होती है। इसमें एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी मौजूद है। मौके पर जिला जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीती गुप्ता, सांसद अर्जुन साव, भाजपा नेता अंबिका सिंह, संजीव कतरियार, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राज सिंह चौहान, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, हरेंद्र गोप, मुन्ना यादव, सचिन यादव, पिंटू ठाकुर, नागेश्वर रजक, कामेश्वर दास, मोतीलाल चौधरी, महेंद्र दुबे, संजय दुबे, मनोज राणा, सुरेंद्र रजक, केदार यादव, रजदेव यादव, विश्वेश्वर यादव, आकाश जायसवाल, संतोष निषाद, अरविंद कुमार एवं आलोक बर्नवाल सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular