Sunday, April 28, 2024
HomeUncategorizedवेक्टर क्लासेस के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर ली झारखंड की संस्कृति...

वेक्टर क्लासेस के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर ली झारखंड की संस्कृति जानकारी

शैक्षणिक यात्रा से सीखने की रुचि बढ़ती हैं : निदेशक

बरही लाइव: बरही

हजारीबाग रोड बरही स्थित वेक्टर क्लासेस के चयनित विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सभी छात्र झारखंड की सुंदर घाटी पतरातु घाटी और डैम के साथ साइंस सिटी एवं रांची के फ्लावर पार्क का दीदार कर सभी विद्यार्थी इन प्राकृतिक सौंदर्य से सीधा रूबरू हुए।

संस्थान के प्रत्येक शिक्षक ने छात्राओं को समूह बनाकर लोगों एक एक चीजों को बताया। इस दौरान संथन शिक्षक राजेश कुमार उन्होंने बच्चों को साइंस सिटी में मौजूद साइंस के साधनों हर चीजों के बारे में स्पष्ट रूप से बताने का काम किया । जिससे भविष्य में छात्र इस तकनीक को अपने जीवन में सीखने का काम करेंगे ।

संस्थान के निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा की इस तरह के भ्रमण से छात्रों को बौद्धिक विकास के साथ चीजों की जाने की उत्सुकता बढ़ती हैं।

इस मौके पर संस्थान के शिक्षक राजेश कुमार, दामोदर कुमार शर्मा, आर्यन गुप्ता, पंकज कुमार, नीधि कुमारी, छात्र आशीष कुमार, पवन कुमार , मनीष कुमार, आनंद, सचिन, अंकित, तोफिक, सरफराज, अमित, अश्विनी, अनीशा, ईशा, तलफ, तानिया, सिमरन, रुहत, मुस्कान, सना खान, सानिया परवीन,सना परवीन, काजल उजाला, सना, नेहाल, नुजहत, सुहाना, सुमन, आरजू, रौशनी, तमन्ना, प्रीति, पलक, काजल कुमारी, अभिलाषा मुस्कान, खुशी, जूही, चांदनी सुप्रिया, आशा, अंजली सहित सैकड़ो छात्र शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular