Sunday, April 28, 2024
HomeUncategorizedबरही टाउन हॉल में एनसीपी अजीत गुट का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बरही टाउन हॉल में एनसीपी अजीत गुट का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

2024 के बरही विधान सभा चुनाव में विकल्प बन कर सामने आएगी एनसीपी : कमलेश सिंह

बरही लाइव: बरही

बरही टाउन हॉल में रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट ) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं संचालन बरही विधान सभा प्रभारी महेश ठाकुर एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष आदर्श सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्षा कुंदन कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो मनान मुख्य रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों को बरही विधान सभा इकाई के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को महेश ठाकुर के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश सिंह ने कहा की बरही विधान सभा में केवल भय की राजनीति हो रही है। इस पर यदि लगाम लगाना है तो एनसीपी अजीत गुट के उम्मीदवार को विधायक बनाना होगा। उन्होंने कहा की बरही विधान सभा से महेश ठाकुर एनसीपी (अजीत पवार गुट ) से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने स्थानीय को विधायक बनाने की अपील की। प्रदेश महिला अध्यक्ष कुंदन कुमारी ने कहा की एनसीपी में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों में समता का भाव रखा जाता है। एनसीपी में सभी का मान सम्मान का ख्याल रखा जाता है। उन्होंने महिलाओं से महेश ठाकुर को अपना नेता बनाने की अपील की। कहा की बरही का विकास केवल एनसीपी ही कर सकती है। महेश ठाकुर ने कहा की एनसीपी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सभी का मान सम्मान का ख्याल इसमें रखी जाती है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।

मौके पर युथ प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह,जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,युथ जिला अध्यक्ष दीपेश ठाकुर , मो रब्बानी , किशोर शर्मा, उमा शंकर चौबे, मनोज पासवान, सुबोध ठाकुर, प्रेम पांडेय, रघुवीर सिंह, रवि सिंह, बिरजू ठाकुर साहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular